Posts

पुणे की सादिया हुई IS में सामिल ! 15 साल के आयु में आई थी जांच के दायरे में !

 एनआईए (नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी) ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है, जिसके मुताबिक़ महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली एक महिला को दो बार कट्टरपंथ के चंगुल से मुक्त कराया गया था। इसके बावजूद वह आईएस (इस्लामिक स्टेट) की तरफ वापस चली गई। एनआईए के अनुसार पुणे के येरवड़ा की निवासी सादिया अनवर शेख को सबसे पहली बार साल 2015 में कट्टरपंथ से मुक्त कराया गया था, उस दौरान वह नाबालिग थी। इसके बाद साल 2018 में भी उसे कट्टरपंथ से आज़ाद कराने का प्रयास किया गया था। सादिया अनवर शेख को कट्टरपंथ से मुक्त कराने के सारे प्रयास असफल होने के बाद इस साल जुलाई महीने में उसे इस्लामिक स्टेट से ताल्लुक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एनआईए ने सितंबर में उसके विरुद्ध चार्जशीट दायर की थी। साल 2015 में जब पहली बार वह एनआईए की जाँच के दायरे में आई, तब वह महज़ 15 साल की थी। सबसे पहले वह सोशल मीडिया पर कट्टर विषय वस्तु और विवादित सामग्री साझा करने की वजह से सुर्ख़ियों में आई थी। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में यह भी कहा है कि कट्टर इस्लामी ज़ाकिर नाईक उसका आदर्श है। एनआईए द्वारा साझा की गई जानकारी के मुत...

कांग्रेस को लगा झटका, चुनाव आयोग ने दिया भाजपा को क्लीन चिट !

 भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए वादा किया था कि पार्टी अगर सत्ता में आती है तो राज्य के हर नागरिक को निःशुल्क कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने इसे केंन्द्र सरकार का ‘सिर्फ बिहार के लिए’ किया गया वादा समझ कर जबरदस्त विरोध किया था। अब चुनाव आयोग ने भी भाजपा को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि इस वादे में कुछ भी गलत नहीं है। पिछले सप्ताह भाजपा के खिलाफ शिकायत दायर की गई थी, जिस पर फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग ने ये बात कही। तथाकथित RTI एक्टिविस्ट और राहुल गाँधी के करीबी साकेत गोखले ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दायर करते हुए आरोप लगाया था कि ये केंद्र सरकार की शक्तियों का खुला उल्लंघन है और मतदाताओं को भ्रमित करने की एक चाल है। उनका कहना था कि ये गलत है, क्योंकि अब तक ‘वैक्सीन पॉलिसी’ पर फैसला नहीं आया है। हालाँकि, चुनाव आयोग का तब भी यही स्टैंड था जब 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कॉन्ग्रेस पार्टी ने अपनी ‘न्याय योजना’ के जरिए 25 करोड़ लोगों को 72,000 रुपए प्रति महीने देने का वादा किया था। आयोग ने इसके खिलाफ आई शिकायत पर कॉन्ग्रेस...

मुस्लिम युवक ने किया दलित लड़की का अपहरण ! धर्म परिवर्तन करने को बढ़ाया दबाव !

 हरियाणा के मेवात से लगातार ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं जिनमें हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसमें भी विशेष रूप से हिन्दू समुदाय की लड़कियाँ जिनका मर्ज़ी के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराया जाता है, ऐसा ही एक मामला मेवात के बिछौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमका गाँव में सामने आया है। इस घटना में इकबाल नाम के युवक ने दलित समुदाय की नर्स का अपहरण किया था, जिसके बाद लड़की के पिता ने आरोपित के विरुद्ध अपहरण और दुष्कर्म समेत अन्य गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ के निवासी पीड़िता नर्स के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। उनकी बेटी पुन्हाना उपमंडल के गाँव सिंगार स्थित पीएचसी में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान नीमका गाँव के रहने वाले इकबाल नाम के युवक ने छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन करके निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शादी नहीं करने की बात पर उसने अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी तक दी थी। पीड़िता ने इस पू...